कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (Corporate Social Responsibility – CSR) फंड
1. परिचय (Introduction)
आधुनिक अर्थव्यवस्था (Modern Economy) में कंपनियाँ केवल लाभ अर्जित करने (Profit Earning) वाली संस्थाएँ नहीं हैं, बल्कि समाज और पर्यावरण (Society and Environment) के विकास में भी उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। किसी भी देश का समग्र विकास (Inclusive Development) केवल सरकार के प्रयासों से संभव नहीं है। इसके लिए निजी क्षेत्र (Private Sector), नागरिक समाज (Civil Society), गैर-सरकारी संगठन (NGOs), Different Trust और आम नागरिकों (Common People) की सक्रिय भागीदारी (Active Participation) भी आवश्यक है।
इसी विचार को ध्यान में रखते हुए कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (Corporate Social Responsibility – CSR) की अवधारणा विकसित हुई। CSR का अर्थ है कि कंपनियाँ अपने व्यावसायिक लाभ (Business Profits) का एक निश्चित हिस्सा समाज के कल्याण (Welfare For Society), पर्यावरण संरक्षण (Environment Conservation) और सामाजिक-आर्थिक विकास (Social-Economic Development) से संबंधित गतिविधियों पर खर्च करें।
भारत में CSR विशेष रूप से महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि यहाँ गरीबी (Poverity), बेरोजगारी (Unemployement), कुपोषण (Malnutrition), शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी असमानताएँ (Education and Health Related inequalities), ग्रामीण विकास (Village Development), महिला सशक्तिकरण की चुनौतियाँ (Challenges of Women Empowerment) और पर्यावरणीय समस्याएँ (Environmental Consequences) लंबे समय से मौजूद हैं।
भारत विश्व का पहला ऐसा देश है, जिसने कंपनी अधिनियम, 2013 (Companies Act, 2013) के माध्यम से पात्र कंपनियों के लिए CSR व्यय को कानूनी रूप से अनिवार्य (Legally Mandatory) बनाया। यह व्यवस्था 1 अप्रैल 2014, Section 135 of the Companies Act, 2013 से प्रभावी हुई।
इस प्रकार CSR केवल कंपनियों की स्वैच्छिक सामाजिक जिम्मेदारी (Voluntary Social Responsibility) नहीं रह गया, बल्कि भारत में यह एक महत्त्वपूर्ण वैधानिक व्यवस्था (Statutory Framework) बन चुका है।
2. CSR का अर्थ एवं अवधारणा (Meaning and Concept of CSR)
कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) का सामान्य अर्थ है कि कोई कंपनी अपने व्यावसायिक निर्णयों और गतिविधियों (Business Decisions and Activities) के माध्यम से समाज (Society), पर्यावरण (Environment) तथा अर्थव्यवस्था (Economy) पर पड़ने वाले प्रभावों के प्रति जिम्मेदार व्यवहार करे। सरल शब्दों में, जब कोई कंपनी अपने लाभ (Profit) के साथ-साथ समाज के हितों का भी ध्यान रखती है और शिक्षा (Education), स्वास्थ्य (Health), स्वच्छता (Sanitation), महिला सशक्तीकरण (Women Empowerment), पर्यावरण संरक्षण (Environment Protection) तथा गरीबी उन्मूलन (Poverity eradication) जैसे क्षेत्रों में योगदान देती है, तो इसे CSR कहा जाता है।
CSR की अवधारणा निम्नलिखित तीन प्रमुख पक्षों पर आधारित है:
- आर्थिक उत्तरदायित्व (Economic Responsibility): कंपनी का पहला दायित्व आर्थिक रूप से सक्षम रहना, रोजगार उपलब्ध कराना और वस्तुओं एवं सेवाओं का उत्पादन करना है।
- सामाजिक उत्तरदायित्व (Social Responsibility): कंपनी को अपने लाभ के साथ-साथ समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों (Marginalized Sections) के कल्याण (Welfare) के लिए भी कार्य करना चाहिए।
- पर्यावरणीय उत्तरदायित्व (Environmental Responsibility): कंपनियों को प्राकृतिक संसाधनों (Natural Resources) का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करना, प्रदूषण कम करना और सतत विकास (Sustainable Development) को प्रोत्साहित (encouraged)करना चाहिए।
इस प्रकार CSR का मूल उद्देश्य व्यवसाय और समाज के बीच संतुलन स्थापित करना है।
3. भारत में CSR का विकास एवं ऐतिहासिक पृष्ठभूमि
भारत में CSR की अवधारणा नई नहीं है। प्राचीन भारतीय परंपरा में दान, परोपकार, धर्मशालाओं का निर्माण, कुएँ खुदवाना, शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्थानों की स्थापना जैसी गतिविधियों को सामाजिक दायित्व का हिस्सा माना जाता रहा है (Activities like donation, benevolence, building inns, digging wells, and setting up educational and medical institutions have long been regarded as a part of social obligation in ancient Indian tradition)। आधुनिक भारत में भी कई औद्योगिक घरानों ने स्वतंत्रता से पहले और बाद में शिक्षा, स्वास्थ्य, अनुसंधान तथा सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में योगदान दिया।
महात्मा गांधी ने न्यासिता का सिद्धांत (Trusteeship Theory) प्रस्तुत किया था। इस सिद्धांत के अनुसार धनी व्यक्तियों और उद्योगपतियों को अपनी संपत्ति का उपयोग केवल निजी लाभ के लिए नहीं, बल्कि समाज के कल्याण (Welfare of Society) के लिए भी करना चाहिए। उनके अनुसार धनवान व्यक्ति (Prosperous Pesonalities) अपनी संपत्ति के वास्तविक मालिक के बजाय समाज के न्यासी (Trustee) के रूप में कार्य करें।
कंपनी अधिनियम, 2013: एक ऐतिहासिक कदम (Companies Act - A Historical Steps)
- वर्ष 2013 में कंपनी अधिनियम पारित (enacted किया गया।
- 1 अप्रैल 2014 से CSR संबंधी प्रावधान प्रभावी (in effect) हुए।
- कंपनी अधिनियम की धारा 135 (Section 135) में CSR से संबंधित प्रावधान दिए गए।
- अनुसूची VII (Schedule VII) में CSR के अंतर्गत स्वीकार्य गतिविधियों का उल्लेख किया गया।
- CSR नियमों (CSR Rules) के माध्यम से इसके कार्यान्वयन, निगरानी और रिपोर्टिंग (Execution, Monetoring and Reporting) की व्यवस्था की गई।
इस व्यवस्था ने भारत में कॉर्पोरेट क्षेत्र (corporate Areas) की सामाजिक भागीदारी (Social Engagement) को संस्थागत स्वरूप (Institutional Framework) प्रदान किया।
4. CSR फंड (CSR Fund) क्या है?
CSR फंड से आशय उस धनराशि (Financial Resources) से है, जिसे पात्र कंपनियाँ (Eligible Companies) अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों (Responsibility) को पूरा करने के लिए निर्धारित करती हैं।
यह समझना आवश्यक है कि CSR फंड कोई अलग सरकारी कोष (Government Fund) नहीं है, जिसमें सरकार सभी कंपनियों से पैसा एकत्र करके स्वयं खर्च करती हो। इसके बजाय, प्रत्येक पात्र कंपनी अपनी CSR नीति (CSR Policy) के अनुसार सामाजिक विकास की परियोजनाओं (Development Projects) पर निर्धारित धनराशि खर्च करती है।
उदाहरण के लिए, यदि किसी कंपनी का पिछले तीन वित्तीय वर्षों का औसत शुद्ध लाभ (Average Net Profit) 100 करोड़ रुपये है, तो उसे प्रतिवर्ष कम-से-कम 2 करोड़ रुपये CSR गतिविधियों पर खर्च करने होंगे।
इस धनराशि का उपयोग कंपनी स्वयं कर सकती है अथवा निर्धारित कानूनी शर्तों के अंतर्गत पात्र संस्थाओं (Eligible Implementing Agencies) के माध्यम से सामाजिक परियोजनाओं को संचालित कर सकती है।
5. भारत में CSR के कानूनी प्रावधान (Legal Provisions)
भारत में CSR का प्रमुख कानूनी आधार कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 135 है। इसके अतिरिक्त कंपनी (CSR नीति) नियम, 2014 तथा अधिनियम की अनुसूची VII भी महत्त्वपूर्ण हैं।
(क) धारा 135 (Section 135)
इस धारा के अनुसार, यदि किसी कंपनी ने ठीक पिछले वित्तीय वर्ष (Immediately Preceding Financial Year) में निम्नलिखित में से कोई एक शर्त पूरी की है, तो उस पर CSR संबंधी प्रावधान लागू होते हैं:
- शुद्ध संपत्ति (Net Worth) – 500 करोड़ रुपये या अधिक।
- वार्षिक कारोबार (Turnover) – 1,000 करोड़ रुपये या अधिक।
- शुद्ध लाभ (Net Profit) – 5 करोड़ रुपये या अधिक।
इनमें से किसी एक भी शर्त को पूरा करने पर कंपनी CSR प्रावधानों (Rules) के अंतर्गत आ सकती है।
(ख) 2 प्रतिशत व्यय का नियम (2% CSR Spending Rule)
धारा 135(5) के अनुसार पात्र कंपनी को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में पिछले तीन वित्तीय वर्षों के औसत शुद्ध लाभ का कम-से-कम 2 प्रतिशत CSR गतिविधियों पर खर्च करना होता है। यदि कंपनी ने तीन वित्तीय वर्ष पूरे नहीं किए हैं, तो उपलब्ध पिछले वित्तीय वर्षों के औसत लाभ (Average Profit) के आधार पर गणना की जाती है।
उदाहरण (Example):
मान लीजिए किसी कंपनी का पिछले तीन वर्षों का शुद्ध लाभ निम्नलिखित है:
- प्रथम वर्ष – 80 करोड़ रुपये
- द्वितीय वर्ष – 100 करोड़ रुपये
- तृतीय वर्ष – 120 करोड़ रुपये
औसत शुद्ध लाभ: (80 + 100 + 120) / 3 = 100 करोड़ रुपये।
CSR के लिए अनिवार्य धनराशि: 100 × 2/100 = 2 करोड़ रुपये।
ध्यान दें कि इस गणना के लिए कंपनी अधिनियम की धारा 198 (Section 198) के अनुसार शुद्ध लाभ (Net Profit) निर्धारित किया जाता है, न कि सामान्य लेखांकन में दिखाए गए किसी भी लाभ को सीधे आधार मान लिया जाता है।
(ग) CSR समिति (CSR Committee)
धारा 135 के अंतर्गत सामान्यतः पात्र कंपनी के निदेशक मंडल (Board of Directors) को CSR समिति का गठन करना होता है। इस समिति में तीन या अधिक निदेशक होते हैं, जिनमें कम-से-कम एक स्वतंत्र निदेशक (Independent Director) शामिल होता है, जहाँ स्वतंत्र निदेशक नियुक्त करना कंपनी के लिए आवश्यक है।
CSR समिति के प्रमुख कार्य हैं:
- कंपनी की CSR नीति तैयार (Prepare CSR Policy) करना और निदेशक मंडल (Board Of Directors) को उसकी सिफारिश करना।
- CSR गतिविधियों (Projects) पर खर्च की जाने वाली धनराशि की अनुशंसा (Recommend Funds) करना।
- CSR परियोजनाओं (Projects) के कार्यान्वयन की निगरानी (Monitoring) करना।
- वार्षिक कार्ययोजना (Annual Action Plan) तैयार करना।
- CSR परियोजनाओं (Projects) के प्रभाव और परिणामों का मूल्यांकन (Evaluation of Impacts and Outcomes) करना।
हालाँकि, जिन कंपनियों का CSR दायित्व 50 लाख रुपये या उससे कम है, उन्हें धारा 135(9) के अनुसार अलग CSR समिति गठित करने की आवश्यकता नहीं होती। ऐसी स्थिति में CSR समिति के कार्य निदेशक मंडल द्वारा किए जाते हैं।
(घ) निदेशक मंडल की जिम्मेदारी (Responsibility of Board of Directors)
कंपनी का निदेशक मंडल CSR नीति को मंजूरी देता है तथा यह सुनिश्चित करता है कि निर्धारित धनराशि का उचित उपयोग हो। इसके साथ ही कंपनी को अपनी CSR गतिविधियों और व्यय का विवरण वार्षिक रिपोर्ट में प्रस्तुत करना होता है। इस प्रकार CSR की व्यवस्था मुख्य रूप से कंपनी के निदेशक मंडल द्वारा संचालित (Board-Driven) होती है।
6. अनुसूची VII (Schedule VII) के अंतर्गत CSR की प्रमुख गतिविधियाँ
कंपनी अधिनियम, 2013 की अनुसूची VII में उन गतिविधियों का उल्लेख किया गया है, जिन पर कंपनियाँ CSR धनराशि खर्च कर सकती हैं। इनमें प्रमुख गतिविधियाँ निम्नलिखित हैं:
- 1. भूख, गरीबी एवं कुपोषण का उन्मूलन (Eradication of Hunger, Poverty and malnutrition): गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराना (To do Food Availability), कुपोषित बच्चों और महिलाओं के लिए पोषण कार्यक्रम (Nutrition Programme for Women and Undernourished Children), स्वच्छ पेयजल (Clean Drinking Water), खाद्य सुरक्षा (Food Security)।
- 2. शिक्षा को बढ़ावा देना (To encouraged Education): सरकारी विद्यालयों का विकास, छात्रवृत्ति (Scholarship), डिजिटल शिक्षा, बालिका शिक्षा, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए शिक्षा।
- 3. स्वास्थ्य एवं स्वच्छता (Health and Sanitation): अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (Maternal and Child Health), स्वच्छता अभियान, शौचालय निर्माण (Toilet Contruction)।
- 4. लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तीकरण (Gender Equality and Women Empowerment): महिलाओं के लिए कौशल विकास, स्वयं सहायता समूहों (Self Help Groups-SHGs) को प्रोत्साहन, आर्थिक आत्मनिर्भरता (Economically Self-Reliant)।
- 5. पर्यावरण संरक्षण (Environment Protection): वृक्षारोपण (Tree Plantation), जल संरक्षण (Water Conservation), नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy), प्रदूषण नियंत्रण (Pollution Control), जैव विविधता संरक्षण (Biodiversity Conservation)।
- 6. राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति का संरक्षण (Conservation of National Heritage and Culture): ऐतिहासिक स्मारकों का संरक्षण (Preserving of Historical Monuments), पारंपरिक कला (Traditional Arts) एवं हस्तशिल्प को बढ़ावा (Promoting Handicrafts)।
- 7. ग्रामीण विकास (Rural Development): आधारभूत सुविधाओं (Basic Infrastructure) का विकास, कृषि एवं आजीविका को प्रोत्साहन (Livelihood Promotion)।
- 8. खेलों को बढ़ावा देना (Promoting Different Games): राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर (National and International level) के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं का विकास।
- 9. आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्य (Disaster Management and Relief Works): बाढ़, सूखा, भूकंप के दौरान राहत कार्य, आपदा जोखिम न्यूनीकरण (Disaster Risk Reduction)।
- 10. अनुसंधान एवं नवाचार (Research and Innovation): विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में अनुसंधान, तकनीकी नवाचार (Technological Innovation)।
इस प्रकार CSR की गतिविधियाँ केवल दान या सहायता तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनका उद्देश्य समाज की दीर्घकालिक समस्याओं का समाधान करना भी है (Thus, CSR activities are not limited to mere charity or assistance, but also aim to resolve the long-term problems of society)।
7. CSR धनराशि का उपयोग एवं कार्यान्वयन (Utilization and Implementation)
CSR धनराशि का उपयोग विभिन्न माध्यमों से किया जा सकता है। कंपनी अपनी परियोजनाओं को स्वयं संचालित कर सकती है या निर्धारित नियमों के अंतर्गत पात्र संस्थाओं की सहायता ले सकती है। प्रमुख कार्यान्वयन संस्थाएँ (Implementing Agencies) निम्नलिखित हैं:
- धारा 8 के अंतर्गत पंजीकृत गैर-लाभकारी कंपनियाँ (Section 8 Companies)।
- पंजीकृत सार्वजनिक ट्रस्ट (Registered Public Trusts)।
- पंजीकृत सोसायटी (Registered Societies)।
- केंद्र या राज्य सरकार द्वारा स्थापित पात्र संस्थाएँ (Correspondence Institute established by Central and State Governments)।
- कानून द्वारा स्थापित अन्य पात्र संस्थाएँ (Other authorized institutions estaiblished by Law)।
नियमों के अंतर्गत पात्र कार्यान्वयन संस्थाओं को CSR-1 फॉर्म के माध्यम से पंजीकरण (Registration) कराना होता है। कंपनियाँ स्वयं की परियोजनाएँ, अन्य कंपनियों के साथ संयुक्त परियोजनाएँ (Collaborative Projects) या NGOs के साथ साझेदारी कर सकती हैं।
8. CSR धनराशि खर्च न होने की स्थिति में क्या होता है?
कंपनी अधिनियम की धारा 135(5) एवं 135(6) में खर्च न की गई CSR धनराशि के लिए अलग-अलग प्रावधान हैं।
(क) गैर-चालू परियोजनाएँ (Other than Ongoing Projects)
यदि कंपनी किसी वित्तीय वर्ष में निर्धारित CSR धनराशि खर्च नहीं कर पाती है और यह राशि किसी चालू परियोजना से संबंधित नहीं है, तो उसे वित्तीय वर्ष की समाप्ति के छह महीने के भीतर अनुसूची VII में निर्दिष्ट किसी कोष (Specified Fund) में हस्तांतरित करना होता है।
(ख) चालू परियोजनाएँ (Ongoing Projects)
यदि CSR धनराशि किसी चालू परियोजना के लिए निर्धारित है, तो कंपनी को वित्तीय वर्ष की समाप्ति के 30 दिनों के भीतर उस अप्रयुक्त राशि को एक विशेष बैंक खाते में स्थानांतरित करना होता है, जिसे अनस्पेंट CSR अकाउंट (Unspent CSR Account) कहा जाता है। इस राशि का उपयोग अगले तीन वित्तीय वर्षों के भीतर संबंधित चालू परियोजना पर किया जाना चाहिए। यदि तीन वित्तीय वर्षों के भीतर भी राशि खर्च नहीं होती है, तो कंपनी को इसे अनुसूची VII के किसी निर्दिष्ट कोष में हस्तांतरित करना होता है।
9. CSR से संबंधित पारदर्शिता एवं जवाबदेही (Transparency and Accountability)
भारत सरकार ने CSR में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कई व्यवस्थाएँ विकसित की हैं:
- वार्षिक रिपोर्ट (Annual Reporting): गतिविधियों और खर्च का विवरण वार्षिक रिपोर्ट में देना।
- MCA-21 पोर्टल: कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय (Ministry of Corporate Affairs) के सिस्टम के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराना।
- स्वतंत्र प्रभाव मूल्यांकन (Impact Assessment): जिनका औसत CSR दायित्व 10 करोड़ रुपये या अधिक है, उन्हें निर्धारित शर्तों के अंतर्गत स्वतंत्र एजेंसी से मूल्यांकन कराना होता है।
- वैधानिक लेखा परीक्षा (Statutory Audit): CSR व्यय की निगरानी के लिए लेखा परीक्षण की व्यवस्था।
- वेबसाइट पर जानकारी: CSR समिति, नीति और स्वीकृत परियोजनाओं का विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध कराना।
10. भारत में CSR का वर्तमान परिदृश्य (Current Scenario of CSR)
कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय द्वारा (Ministry of Corporate affairs) राज्यसभा में प्रस्तुत जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2023-24 के बीच कंपनियों द्वारा विकास संबंधी CSR गतिविधियों पर कुल 1,44,159 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए।
| वित्तीय वर्ष (Financial Year) | CSR व्यय (CSR Expenditure) |
|---|---|
| 2019-20 | ₹24,965.82 करोड़ |
| 2020-21 | ₹26,210.95 करोड़ |
| 2021-22 | ₹27,141.45 करोड़ |
| 2022-23 | ₹30,932.08 करोड़ |
| 2023-24 | ₹34,908.75 करोड़ |
स्रोत: कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय, भारत सरकार; PIB, 10 फरवरी 2026।
11. CSR से संबंधित वर्ष 2026 तक महत्त्वपूर्ण बदलाव
Companies (Corporate Social Responsibility Policy) Amendment Rules, 2025
The Ministry of Corporate Affairs (MCA) officially notified the Companies (Corporate Social Responsibility Policy) Amendment Rules, 2025 on July 7, 2025, which came into effect on July 14, 2025.
The Primary changes focused on tightening accountability and transparency for the fund being spent.
The Core Changes included-
- Revised e-Form CSR-1: Introduced more detailed web based-form (Basically It is more stricter version for any NGOs, Trusts, or any Section 8 Companies).
- Stricter Verification and Data Collection: It is mandatory to provide detailed disclosures including- Income tax registration, PAN Details, OTP-verified Email, digital signature certificates etc.
- Mandatory Professional Certificates: Formal attestation and certification by Chartered Accountant (CA) Company Secretary (CS) or Cost Accountant (CMA).
- Severe Penalties for Misrepresentation: Heavy fines and potential imprisonment under sections 448 and 449 of the Companies Act.
Note: In December 2025, the government also introduced the Companies (Amendment) Bill, 2025 in Parliament.
This Proposed bills aims to drastically lower the financial thresholds-
27 मई 2026 को कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय (Ministry of Corporate Affairs) ने CSR व्यवस्था में जीरो कूपन जीरो प्रिंसिपल इंस्ट्रूमेंट (Zero Coupon Zero Principal Instrument) को शामिल करने के लिए संशोधन अधिसूचित किए। इसके तहत अनुसूची VII (Scheduled VII) में एक नई गतिविधि जोड़ी गई: सोशल स्टॉक एक्सचेंज (Social Stock Exchange – SSE) पर जीरो कूपन जीरो प्रिंसिपल इंस्ट्रूमेंट की सदस्यता।
इस व्यवस्था का उद्देश्य गैर-लाभकारी संगठनों (Not-for-Profit Organisations – NPOs) को सामाजिक कल्याण (Social Welfare) की परियोजनाओं के लिए पारदर्शी तरीके से वित्तीय संसाधन (Financial Resource) जुटाने में सहायता प्रदान करना है।
जीरो कूपन जीरो प्रिंसिपल का अर्थ (Meanings)
ऐसा वित्तीय साधन (Financial Instrument) जिसमें निवेशक (Investor) को पारंपरिक ऋण (Traditional Loans) की तरह ब्याज (Interest) या मूलधन की वापसी (Principal Repayment) का दावा नहीं मिलता। इसका उद्देश्य सामाजिक परियोजनाओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है। किसी वित्तीय वर्ष में ऐसी व्यवस्था के माध्यम से किया जाने वाला CSR व्यय कंपनी के कुल CSR व्यय के 10 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकता (The CSR expenditure incurred through such arrangement in a financial year shall not exceed 10 percent of the total CSR expenditure of the company)।
12. CSR के लाभ एवं महत्त्व (Benefits and Significance of CSR)
- सामाजिक असमानता में कमी (Reduction in social Inequality): गरीब और कमजोर वर्गों को शिक्षा, स्वास्थ्य तथा रोजगार के अवसर।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य का विकास (Development of Education and Health): सार्वजनिक सेवाओं की पहुँच में वृद्धि।
- महिला सशक्तीकरण (Women Empowerment): आर्थिक आत्मनिर्भरता और रोजगार के अवसर।
- पर्यावरण संरक्षण (Environment Conservation): वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा, अपशिष्ट प्रबंधन।
- ग्रामीण विकास (Village Development): आजीविका और बुनियादी सुविधाओं में सुधार।
- रोजगार एवं कौशल विकास (Employement and Skills Development): तकनीकी प्रशिक्षण से रोजगार क्षमता (Employability) में वृद्धि।
- कंपनियों की सामाजिक छवि में सुधार (Improving Corporate Social Image): जनता और उपभोक्ताओं का विश्वास।
- सतत विकास को बढ़ावा (Promoting Social Development): आर्थिक विकास, सामाजिक न्याय (Social Justice) और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन (Balance)।
13. CSR से संबंधित प्रमुख चुनौतियाँ (Major Challenges)
- क्षेत्रीय असमानता (Regional Imbalance): पिछड़े और दूरस्थ क्षेत्रों को कम लाभ।
- धनराशि का अनुचित उपयोग (Misuse of Funds): वास्तविक लाभार्थियों तक सहायता न पहुँचना।
- मूल्यांकन की कमी (Lack of Evaluation): वास्तविक सामाजिक परिवर्तन का आकलन न होना।
- जागरूकता की कमी (Lack of Awareness): ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं की जानकारी न होना।
- NGOs की क्षमता संबंधी समस्याएँ (Capacity Issues of NGOs): तकनीकी विशेषज्ञता और वित्तीय प्रबंधन की कमी।
- स्थानीय समुदाय की भागीदारी का अभाव (Lack of Local Community Participation): परियोजनाओं में स्थानीय आवश्यकताओं को महत्त्व न देना।
14. CSR को अधिक प्रभावी बनाने के उपाय (Way Forward)
- पिछड़े क्षेत्रों को प्राथमिकता (Priority to backward areas): आकांक्षी जिलों (Aspirational Districts) और जनजातीय क्षेत्रों (Tribal Areas) पर ध्यान।
- स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार परियोजनाएँ (Projects according to local needs): ग्राम पंचायतों और स्थानीय समुदायों की भागीदारी।
- पारदर्शिता एवं जवाबदेही में वृद्धि (Increase in transperacy and accountability): वित्तीय एवं सामाजिक परिणामों को सार्वजनिक करना।
- मूल्यांकन को प्रोत्साहन (Promotion of Assessment): केवल खर्च नहीं, बल्कि वास्तविक परिणामों पर ध्यान।
- NGOs की क्षमता का विकास (Capacity Building of NGOs): प्रशिक्षण और तकनीकी ज्ञान उपलब्ध कराना।
- सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के साथ समन्वय (Integration with Sustainable Development Goals): वैश्विक उद्देश्यों के अनुरूप नीतियाँ।
- तकनीक का उपयोग (Uses of Technology): डिजिटल तकनीक, डेटा विश्लेषण और भू-स्थानिक तकनीक का उपयोग।
15. CSR एवं सतत विकास लक्ष्यों के बीच संबंध (CSR & SDGs)
संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2015 में 2030 तक प्राप्त किए जाने वाले 17 सतत विकास लक्ष्यों (Sustainable Development Goals – SDGs) को अपनाया था। CSR इन लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है:
- SDG 1: गरीबी उन्मूलन (No Poverty)
- SDG 2: भुखमरी समाप्त करना (Zero Hunger)
- SDG 3: अच्छा स्वास्थ्य (Good Health and well-being)
- SDG 4: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा (Quality Education)
- SDG 5: लैंगिक समानता (Gender Equality)
- SDG 6: स्वच्छ जल एवं स्वच्छता (Clean Water and Sanitation)
- SDG 7: स्वच्छ ऊर्जा (Clean Energy)
- SDG 8: अच्छा रोजगार (Decent Works)
- SDG 13: जलवायु कार्रवाई (Climate Action)
- SDG 14: पानी के नीचे जीवन (Life Below Water)
- SDG 15: भूमि पर जीवन (Life on Land)
- SDG 16: शांति, न्याय और मजबूत संस्थान (Peace, Justice and Strong Institutions)
- SDG 17: लक्ष्यों के लिए साझेदारी (Partnerships for the Goals)
16. निष्कर्ष (Conclusion)
कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) आधुनिक भारत (Modern India) में समावेशी विकास (Inclusive Development) को बढ़ावा देने का एक महत्त्वपूर्ण साधन बन चुका है। भारत में कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 135 ने CSR को कानूनी आधार प्रदान करके निजी क्षेत्र की सामाजिक भागीदारी (Social engagement) को एक नई दिशा दी है। हालाँकि, क्षेत्रीय असमानता (Regional Inequality), धनराशि के अनुचित उपयोग (Misuse of Funds) और मूल्यांकन (Effective Assessment) की कमी जैसी चुनौतियों का समाधान करना आवश्यक है। CSR का वास्तविक उद्देश्य केवल 2 प्रतिशत धनराशि खर्च करना नहीं, बल्कि उस धनराशि के माध्यम से समाज के जीवन स्तर में सकारात्मक और स्थायी परिवर्तन (Positive and Stable Changes) लाना होना चाहिए।
17. प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्त्वपूर्ण तथ्य (Important Facts for Exams)
- CSR का पूर्ण रूप: Corporate Social Responsibility.
- कानूनी आधार: Companies Act, 2013.
- संबंधित धारा: धारा 135.
- प्रभावी तिथि: 1 अप्रैल 2014.
- संबंधित अनुसूची: अनुसूची VII.
- न्यूनतम व्यय: औसत शुद्ध लाभ का 2 प्रतिशत।
- शुद्ध संपत्ति की सीमा: 500 करोड़ रुपये।
- कारोबार की सीमा: 1,000 करोड़ रुपये।
- शुद्ध लाभ की सीमा: 5 करोड़ रुपये।
- CSR समिति के कार्य: धारा 135.
- नीति अनुमोदित करता है: निदेशक मंडल।
- CSR-1 का संबंध: पात्र कार्यान्वयन संस्थाओं के पंजीकरण से।
- CSR का नया वित्तीय माध्यम (2026): Zero Coupon Zero Principal Instrument.
- Social Stock Exchange का संक्षिप्त रूप: SSE.
18. UPSC मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए संभावित प्रश्न
- कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) से आप क्या समझते हैं? भारत में इसके कानूनी प्रावधानों तथा सामाजिक-आर्थिक विकास में इसकी भूमिका का विश्लेषण कीजिए।
- भारत में CSR की अनिवार्य व्यवस्था निजी क्षेत्र की सामाजिक भागीदारी को किस प्रकार बढ़ावा देती है? इसकी प्रमुख चुनौतियों एवं सुधारात्मक उपायों की चर्चा कीजिए।
- "CSR केवल कॉर्पोरेट क्षेत्र की सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समावेशी एवं सतत विकास का एक महत्त्वपूर्ण माध्यम है।" इस कथन की आलोचनात्मक समीक्षा कीजिए।
- भारत में CSR धनराशि के प्रभावी उपयोग में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं प्रभाव मूल्यांकन की भूमिका स्पष्ट कीजिए।
- सोशल स्टॉक एक्सचेंज एवं जीरो कूपन जीरो प्रिंसिपल इंस्ट्रूमेंट CSR के वित्तपोषण को किस प्रकार नई दिशा प्रदान कर सकते हैं?
19. महत्त्वपूर्ण सरकारी स्रोत एवं संदर्भ (References)
- Ministry of Corporate Affairs (MCA): https://www.mca.gov.in/
- National CSR Exchange Portal: https://csrxchange.gov.in/Frontend/faq
- Press Information Bureau (PIB): https://www.pib.gov.in/
- National CSR Portal: https://www.csr.gov.in/
- UN Sustainable Development Goals: https://sdgs.un.org/goals
लेख का मुख्य संदेश (Core Message of Article): CSR भारत में सरकार और निजी क्षेत्र (Private Areas) के बीच सामाजिक विकास (Social Development) के लिए सहयोग का एक महत्त्वपूर्ण माध्यम है। इसकी वास्तविक सफलता (Real Success) धनराशि के व्यय से नहीं, बल्कि समाज में उत्पन्न होने वाले सकारात्मक बदलाव से मापी जानी चाहिए।
यह लेख UPSC GS Paper-II (Governance), GS Paper-III (Inclusive Growth and Environment), निबंध (Essay) तथा BPSC और UPPSC की परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।

SS Education Foundation
- Best Career Counseling
- Direct Admission Guidance
- Scholarship Assistance
Apply For AdmissionPIB Daily Updates